फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM-SP, who saw the recent offloading Cecua

छेछुआ पहुंचे डीएम-एसपी देखा कटान का हाल

Mon, 11 Jul 2016 02:07 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 11 Jul 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
  गंगा के बढ़ते जलस्तर पर अमर उजाला की प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते  हुए रविवार को डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने कटान  प्रभावित गांव छेछुआं पहुंचे। ग्रामीणों से रूबरू होते हुए समस्याओं को  जाना। डीएम ने तत्काल एसडीएम को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

पिछले  दिनों हुई बारिश के साथ ही उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से गंगा का  जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अमर उजाला ने 10 जुलाई के अंक में दो दशक का  रिकार्ड तोड़ने की तरफ गंगा शीर्षक से खबर प्रकाशित की। रविवार को खबर को  संज्ञान में लेते हुए डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी अरविंद भूषण पांडेय छेछुआं  गांव का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत के बाद  उन्होंने सर्तकता की दृष्टि से एसडीएम को व्यवस्था करने का निर्देश दिया।  कहा कि गंगा के किनारे हो रहे मिट्टी कटान पर बराबर निगरानी  रखी जाए।  उन्होंने अफसरों से कहा कि किसानों की जमीन को गंगा कटान से बचाने के लिए  व्यवस्था की जाए। अमर उजाला से बातचीत के दौरान डीएम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों से कटान रोकने का प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बाहर से भी इंजीनियर बुलाए जाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायत की। डीएम ने  मामले को संज्ञान में लेते हुए कोटेदार पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देेश  दिया। इस मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान  मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इनसेट 
75 मीटर तक पहुंचा जलस्तर 
सीतामढ़ी।  तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर घटने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को  74.420 मीटर तक रहा जलस्तर रविवार को 75 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर तीन से  चार सेमी प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed