{"_id":"5ead96e78ebc3e902e76aad0","slug":"dm-sp-knows-the-condition-of-the-weavers-bhadohi-news-vns523033974","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने जाना बुनकरों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने जाना बुनकरों का हाल
विज्ञापन
भदोही। मोहल्ला काजीपुर के एक कालीन कारखाने में अमरोहा के कुछ बुनकरों के फंसे होने की सूचना पर शनिवार को सुबह जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी राम बदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान बुनकरों से वार्ता की और उनका हाल जाना। उल्लेखनीय है कि बुनकरों ने दो दिन अपनी व्यथा बताते हुए अमरोहा भेजवाएं जाने की जिलाधिकारी से मांग करते हुए वीडियो वायरल किया था।
भारी पुलिस बल मोहल्ले में देख लोग सकते में आ गए। हालांकि जब वाहन काजीपुर मोहम्मदी मस्जिद के पास रुकी तो लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी। बुनकरों के साथ वार्ता के दौरान वार्ड सभासद इरशाद अंसारी और कारखाना संचालक भी थे। डीएम के अनुसार बुनकरों ने खुद कहा कि भोजन की कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें घर जाना है। वार्ड सभासद ने बताया कि बुनकरों को भोजन की व्यवस्था कारखाना संचालकों द्वारा किया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि अभी बहुत से जिले रेड जोन में है ऐसे में घर भेजने में दिक्कत है। बुनकरों से कहा कि फिलहाल अपना काम करते रहें। व्यवस्था व हालात पर प्रशासन की नजर है। यथासंभव शीघ्र कोई व्यवस्था कराई जाएगी। साथ में कोतवाल श्रीकांत राय भी थे।