फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM-SP conducted surprise inspection of district jail

डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

Sun, 06 Sep 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
DM-SP conducted surprise inspection of district jail
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम राजेंद्र प्रसाद। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने रविवार को दोपहर में जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इससे बंदियों में खलबली मच गई। करीब एक घंटे तक अफसरों ने जेल का अवलोकन किया। परिसर में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि साफ-सफाई संग बंदियों को गुणवत्तायुक्त भोजन दे। अनलॉक में भी संक्रमण से बचाव के लिये सरकार के गाइडलाइन का अक्षरश: पालन किया जाए। डीएम-एसपी ने एक-एक करके बैरकों की गहन छानबीन की। निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। भोजन सही मिलने पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बंदियों के साथ-साथ जेलकर्मी भी विशेष रूप से संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहें। बतातें चलें कि पिछले दिनों जिला जेल में भारी संख्या में बंदी संक्रमित मिले थे। जिसमें कई जेलकर्मी भी शामिल रहे। अधिकारी द्वय ने जेलर को निर्देश दिया कि जेल में बंदियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed