{"_id":"57509fcd4f1c1b6a79109bcb","slug":"dm-seeks-clarification-of-siandis","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सीएनडीएस के मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सीएनडीएस के मांगा स्पष्टीकरण
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Fri, 03 Jun 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय और मूसीलाटपुर जिला स्टेडियम का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भदोही विधायक जाहिद बेग भी रहे। स्टेडियम परिसर में मौजूद बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में वर्ष 2005 में निर्मित बैडमिंटन कोर्ट की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस मिर्जापुर की कार्यशैली के प्रति नाखुशी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण मांगा और साथ ही कार्य की जांच जांच का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि मानक के अनरूप न बनाए जाने के कारण बैडमिंटन कोर्ट और हॉल की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2004-05 में सीएनडीएस ने एक करोड़ चार लाख 69 हजार की लागत से बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया था। किंतु मानक के अनरूप नहीं बनाए जाने के कारण समय से पूर्व ही वह खराब हो गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने खेल पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में क्रीडा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एथलिट, कुश्ती, बैडमिंटन, खोखो के प्रशिक्षण शिविर में 90 खिलाड़ी पंजीकृत हैं, जो 18 वर्ष के नीचे हैं। जिलाधिकारी ने इसके अतिरिक्त कार्यालय की पत्रावलियां अभिलेख, जीपीएफ सर्विस बुक, उपस्थिति पंजिका आ िद का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन से खिलाड़ियों के लिए दी गई सुविधाओं का प्रत्येक दशा में लाभ उन्हें दिलाया जाना चाहिए। इस कार्य में शिथिलता बरतने पर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीडा अधिकारी विजय कुमार और कर्मचारी उपस्थित रहे।