{"_id":"60afb9c98ebc3e29c11b3326","slug":"dm-saw-the-arrangement-of-digh-chc-bhadohi-news-vns591625688","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने डीघ सीएचसी की देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने डीघ सीएचसी की देखी व्यवस्था
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सीएचसी में एक-एक बिंदु की जांच की और व्यवस्था का निर्देश दिया। वार्ड के आसपास पान की पीक देख नाराजगी भी जताई। इसके साथ ही साफ-सफाई को लेकर सख्त हिदायत भी दी।
जिलाधिकारी ने डीघ सीएचसी के एक एक वार्ड एवं व्यवस्थाओं का गंभीरता से भौतिक निरीक्षण किया। हालांकि केंद्र पर व्यवस्था संतोषजनक मिली। सीएचसी में जनरेटर, एक्स-रे मशीन, विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति, साफ सफाई आदि की जानकारी लेने साथ समस्या समाधान का आश्वासन दिया। दरअसल वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के दृष्टिगत उन्होंने सीएचसी डीघ को एल-1 हॉस्पिटैलिटी व्यवस्था से लैस करने की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि डीघ सीएचसी में एल-1 व्यवस्था शुरू होने से यहां पर भी कोरोना के सामान्य मरीजों का इलाज हो सकेगा। उन्होंने वैक्सीनेशन कक्ष, लैब, प्रसूति कक्ष, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा आइसोलेशन वार्ड सहित मीटिंग हाल का विधिवत निरीक्षण किया। वार्डों के आसपास पान गुटके की पीक देख उन्होंने नाराजगी जतायी।
डीएम ने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया तथा सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी से लेकर सफाई कर्मी तक से अलग-अलग बातचीत की। वैक्सीनेशन कक्ष में पहुंची डीएम ने वैक्सीन लगवा रहे खेदौपुर निवासी अनिल व उनकी पत्नी से बात की और उनसे अपने गांव के 45 से अधिक उम्र के महिलाओं व पुरुषों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक करने को कहा। डीएम के दौरे से स्वास्थ्य कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
सीएचसी के अधीक्षक डा. गुलाब शंकर यादव ने अमर उजाला को बताया कि तीन वर्ष पहले एक्सरे मशीन आयी थी लेकिन किन्हीं कारणों से वापस चली गई। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अमरबहादुर पटेल, दिनेश सिंह, डॉ. पीसी बिंद, डा. शुभांकर श्रीवास्तव, डॉ.सोनी सिंह, डॉ. संध्या पटेल, डॉ नूपुर आदि मौजूद रहे।