{"_id":"67b78149cdce406458080b63","slug":"dm-inspected-22-cases-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122632-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 22 मुकदमों का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 22 मुकदमों का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत डीएम विशाल सिंह ने बृहस्पतिवार को 22 मुकदमों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने तहसील ज्ञानपुर के कनकपुर, पूरेगड़ेरिया, संसारापुर, सोनैचा, भिदिउरा, अकोढ़ा और अन्य मौजा में कुछ पट्टा की भूमि, कृषि व आवासीय आवंटन, भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों को देखा।
उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान विद्वान अधिवक्ताओं एवं प्रभावित पक्षकारों के अनुरोध पर सुचिता पूर्ण निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में निरीक्षण कर सुनवाई करें। इस दौरान तहसीलदार अजय सिंह समेत अन्य राजस्व अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।