फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divine Faith drew in on Navratri pandals

नवरात्र पर पंडालों में उमड़ी देवी आस्था

Thu, 22 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 22 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Divine Faith drew in on Navratri pandals
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।विजयदशमी के मौके पर बुराइयों के रावण का दहन कर जीवन में सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र मेले में भक्तों का तांता  लगा रहा । वैदिक मंत्रोच्चार, देवी गीत, रामलीला मंचन और मां के जयकारों से कोना-कोना देवी उपासना में लीन नजर आ रहा है। देवी मंदिरों पर सुबह-शाम आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, जबकि षष्टी के बाद से पूजा पंडालों में पूरे दिन मेलार्थियों का रेला लग रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी मनाई गई। बृहस्पतिवार को दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन तमाम स्थानों पर रावण वध का मंचन किया जाएगा। केएनपीजी की रामलीला में विशाल रावण के वध की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी तरह श्रीरामलीला समिति चकजुड़ावन, गोपीगंज रामलीला सिमिति, रामलीला मंडल बाबा कबूतरनाथ, श्रीरामलीला समिति सुरियावां, श्रीरामलीला पूराकानून गोयान, जय बजरंग रामलीला समिति मतेथू, आदर्श रामलीला समिति सोनैचा और आदर्श रामलीला समिति कुरमैचा की रामलीलाओं में रावण वध का मंचन किया जाएगा। तमाम स्थानों पर दशहरा के मेले का भी आयोजन किया जाएगा। नवरात्र को लेकर पूजा पंडालों में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान हवन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की गई। सुबह से लेकर शाम तक पंडालों में लोगों के आने-जाने और दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। सुबह-शाम आरती, हवन आदि किया जा रहा है। ज्ञानपुर नगर के हरिहरनाथ मंदिर परिसर में स्थापित पंडाल में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। दूधनाथ मंदिर में भी पंडाल बनाया गया है। वहां शाम को हवन कराया गया। पंडालों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा पुरानी बाजार, नगर पंचायत गली समेत विभिन्न स्थानों पर पंडाल बनाए गए हैं। साथ ही भदोही नगर, गोपीगंज, जंगीगंज, सुभाषनगर, ऊंज, महाराजगंज, बाबूसराय, औराई, खमरिया, दुर्गागंज, घोसिया, मोढ़, सुरियावां आदि इलाकों के पूजा पंडालों में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed