{"_id":"58e541214f1c1b081a5b3c7f","slug":"disturbed-trouble-for-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए मुसाफिर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए मुसाफिर हो रहे परेशान
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही रेलवे स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था की बदहाली में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यह दशा आज की नहीं है। हर वर्ष गर्मियां शुरू होने से पहले जलापूर्ति सुदृढ़ करने की बात उठती है और गर्मियों खत्म होते होते यात्रियों की आवाज दबी रह जाती है। भदोही स्टेशन पर व्यापारियों द्वारा लगवाए गए शीतल पेयजल की टंकी बेकार पड़ी है। दोनो प्लेटफार्मों पर पेयजल की माकूल व्यवस्था नहीं है। जबकि दोनो ही प्लेटफार्मोँ को गत वर्ष विस्तृत कर दिया गया है।
भदोही रेलवे स्टेशन का बीते तीन वर्ष से लगातार सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। पटरी दोहरीकरण, विद्युतीकरण, दोनो प्लेटफार्मों का विस्तार, नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने से स्टेशन के लुक में बदलाव तो आया लेकिन पेयजल व्यवस्था में स्टेशन अभी फिसड्डी बना हुआ है। गर्मी फिर से शुरू हो गई है तो यात्री फिर से पानी को लेकर परेशान हो उठे हैं। प्लेटफार्म दो पर पेयजल के लिए 12 नल लगवा जा चुके हैं लेकिन उन्हें कनेक्शन का इंतजार है। प्लेटफार्म एक पर मात्र दो स्टैंड पोस्ट हैं जिनमें 4-4 नल लगे हैं। सात सौ मीटर लंबे प्लेटफार्म पर महज दो स्टैंडपोस्ट कैसे यात्रियों की प्यास बुझाएंगे समझ से परे है। आज यह सवाल सभी रेलयात्रियों की जुबान पर है। नगर के कन्हैया लाल मौर्य ने कहा कि स्टेशन पर सामान्य पानी नहीं है तो शीतल जल की बात कोई कैसे करे। कहा कि एक रूपये प्रति बोतल फिल्टर पानी का स्टाल तो लगाया गया है लेकिन इतने लंबे प्लेटफार्म पर ट्रेन पर सवार कितने यात्रियों को ठंडा पानी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भदोही स्टेशन का सुंदरीकरण तो हुआ लेकिन पहले बुनियादी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।