फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District in the city of rain drowned

बरसात में डूबेंगे जिले के नगर 

Fri, 29 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 29 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
District in the city of rain drowned
ज्ञानपुर नगर में दुर्गागंज त्रिमुहानी के पास गंदगी से जाम पड़ा नाला।
 नालों में सिल्ट, मिट्टी और कचरा। पाइप लाइनें चोक। कच्ची सड़कों धूल और गर्द का अंबार। यही तस्वीर है नगर की जलनिकासी की नालियों की। मौसम के रुख को देखते हुए किसान जहां अच्छी बरसात के सपने बुन रहे हैं, वहीं नगरीय इलाके में हर बार जलालत झेलने वाले लोग बरसात का नाम सुनकर एक बार फिर सिहर उठे हैं। वजह, जलनिकासी की नालियां चोक हैं। जगह-जगह उनमें गंदगी और सिल्ट का अंबार लगा है। मुख्य नाला भी साफ-सुथरा नहीं हैं। ऐसे में एक बार फिर नगर का डूबना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन



बरसात आने में भले ही अभी थोड़ी देर हो, लेकिन बरसात के समय होने वाली सामान्य समस्याओं के निपटने के लिए सरकारी मशीनरी के पास समुचित इंतजाम भी नहीं हैं। नगर पंचायत के स्वीपरों से गाहे-बगाहे नालियों की सफाई के अलावा निकाय प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है। नगर के मुख्य नाले के अलावा मोहल्लों से गुजरने वाली छोटी-बड़ी नालियां भी बुरी तरह चोक हैं। वे दोने-पत्तल और पुरवे आदि से पटी पड़ी हैं। दुर्गागंज त्रिमुहानी ज्ञानपुर नगर का मुख्य इलाका माना जाता है। यहां तकरीबन दो सौ मीटर के दायरे में हर वर्ष घुटने तक जलजमाव होता है। इसके अलावा पुरानी कलेक्ट्रेट, नथईपुर त्रिमुहानी, राजा पार्क आदि इलाकों में जलजमाव की समस्या लोगों की फजीहत बढ़ाती है। यही हाल कमोबेश जिले के तमाम प्रमुख नगरों में है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed