फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dispute over parking of e-rickshaw, half a dozen injured

Bhadohi News: ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर विवाद, आधा दर्जन घायल

Tue, 09 Jan 2024 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dispute over parking of e-rickshaw, half a dozen injured
भदोही कोतवाली के रजपुरा चौकी अंतर्गत कुशिहरा पावर हाउस के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। धारदार हथियार से हुए हमले में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरबसपुर गांव निवासी शनि सोनकर ई-रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता है। मंगलवार की शाम कुशिहरा पावर हाउस के सामने स्थित राजेश मोदनवाल के नाश्ते की दुकान के सामने उसने अपना ई-रिक्शा खड़ा कर दिया। दुकानदार ने उसे ई-रिक्शा हटाने को कहा।इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों पक्ष धारदार हथियार से एक दूसरे पर वार करने लगे। इससे एक पक्ष से शनि सोनकर (25), विशाल सोनकर (23) व अरूण सोनकर (20) और दूसरे पक्ष से राजेश मोदनवाल (30), दिनेश (28) व बादल (21) घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अस्पताल पहुंच कर इलाज कराई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रजपुरा चौकी इंजार्च ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed