फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Disposal of 31 thousand 789 cases in Lok Adalat

लोक अदालत में 31 हजार 789 मामलों का निस्तारण

Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 31 thousand 789 cases in Lok Adalat
दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालत में मामलों का निस्तारण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को प्रशासनिक न्यायाधीश शमीम अहमद की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग न्यायालयों में 31 हजार 789 मामलों का निस्तारण किया गया। 697 मामले प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित कर चार करोड़ 52 लाख समझौता राशि तय की गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 10 बजे प्रशासनिक न्यायाधीश और जिला जज विजेंद्र कुमार शैलत ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे त्वरित गति से लंबित मामलों का निस्तारण होता है। इसमें किसी प्रकार की न हार होती है न ही जीत। लोक अदालत में निस्तारण के लिए 34 हजार 778 मामले संदर्भित हुए। जिसमें 31 हजार 789 का निस्तारण किया गया। आपराधिक मामलों में कुल चार लाख 31 हजार अर्थदंड वसूला गया। 55 लाख 21 हजार का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र निर्गत किया गया। निस्तारित मामलों में जिला जज ने एक, प्रधान न्यायाधीश परिवार ने 31, पीठासीन अधिकरी ने 21, अपर जिला जज प्रथम ने 67 सहित अन्य न्यायाधीशों ने मामलों का निस्तारण किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी सुबोध सिंह, दीप्ति सुमन, वर्णिका शुक्ला, सबीहा खातून, शैलोज चंद्रा, अविनाश रंजन, साधना गिरी, विदिशा भूषण, आरिफ अहमद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed