फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Disaster compensation funds shall check: Rajnath

आपदा क्षतिपूर्ति के धन की कराएंगे जांच : राजनाथ

Thu, 02 Mar 2017 01:18 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 02 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां सभा में जनता की नब्ज टटोली। बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य की बुनियादी समस्याओं पर जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए वितरित कराए गए धन की जांच कराई जाएगी। कहा कि केंद्र की प्राकृतिक आपदा कमेटी का चेयरमैन मैं ही हूं और मुझे पता है कि यूपी को प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति के लिए काफी पैसा उपलब्ध कराया गया, लेकिन वह किसानों तक नहीं पहुंच पाया। कहा कि हम यूपी को उत्तम प्रदेश नहीं सर्वोत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

भदोही से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र नाथ त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में तकरीबन 30 मिनट के भाषण में गृहमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों से कालीन कारोबार, भेड़ पालन, पढ़ाई की प्रगति पूछी। 3.55 बजे माइक संभालते ही सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। तंज कसा कि अखिलेश सरकार कहती है कि काम बोलता है। मैंने तो काम की आवाज कभी नहीं सुनी। अरे, काम बोलता नहीं, दिखता है, जो यूपी में कहीं नहीं दिख रहा। इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बलात्कार के आरोपी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सपा की हालत पहले ही पतली है। यही वजह है कि चुनाव से पहले कांग्रेस से गठबंधन करना पड़ा। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव से पूर्व खटिया सभा शुरू की थी। उस नौजवान को पहली बार खटिया पर देखा। जिसने पहले ही खटिया पकड़ ली, वह चुनाव की वैतरणी कैसे पार करेगा। जब लगा कि खटिया के सहारे चुनावी वैतरणी पार नहीं कर सकेंगे तो साइकिल की सवारी कर ली। और बैठे भी तो उस साइकिल पर जिसे मुलायम सिंह ने पहले ही पंक्चर कर दी है और शिवपाल ने चेन छटका दी है। बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पत्ते खाने वाला हाथी बहन जी के राज में पैसे खा गया। कहा कि अगर सरकार बनी तो छोटे, लघु सीमांत किसानों के फसली ऋण को तीन महीने में माफ करेंगे। कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस ने कीचड़ कर दिया है। लेकिन, कीचड़ में ही कमल खिलता है। इस मौके पर ज्ञानपुर प्रत्याशी महेंद्र बिंद और औराई प्रत्याशी दीनानाथ भास्कर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed