फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Disabled people in support of farmers, demand for compensation

किसानों के समर्थन में उतरे दिव्यांगजन, मुआवजे की मांग

Thu, 24 Dec 2020 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Disabled people in support of farmers, demand for compensation
किसानों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते दिव्यांग पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बृहस्पतिवार को जिले के दिव्यांग भी आ गए। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए दिव्यांगों ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। अगर किसान नहीं चाहते तो उन पर जबरन कानून थोपा जाना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से अविलंब कानून को वापस लेने की मांग की। कहा बिना सहमति के पारित होने वाले कानून का लाभ सिर्फ पूंजीपतियों को मिलेगा और किसान अपनी पूंजी गिरवी रख गुलामी झेलेंगे। पंजाब से दिल्ली तक किसान भीषण ठंड में सड़कों पर डेरा डालकर कानून वापसी की मांग कर रहे हैं। सरकार उन वादों को क्यों भूल रही है, जो सत्ता संभालते समय बेरोजगारों से की थी। कहा कि कानून वापस लेकर जान देने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देकर जीविकोपार्जन के लिए सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा दिया जाए। नहीं तो दिव्यांगजन आंदोलन में शामिल होने को विवश होंगे। इस मौके पर धीरज बिंद, माता गुलाम यादव, बाबू सलाम, राजकुमार यादव, अजीत चौहान, रविंद्र पाल, नीरज कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed