फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dirt found on PHC, ward boy and sweeper suspended

पीएचसी पर मिली गंदगी, वार्ड ब्वाय और स्वीपर निलंबित

Fri, 17 Sep 2021 05:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Dirt found on PHC, ward boy and sweeper suspended
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने शुक्रवार को पीएचसी महजूदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी मिली। इसको लेकर नाराजगी जताई और लापरवाही पर वार्ड ब्वाय और स्वीपर को निलंबित कर दिया। डेंगू और मलेरिया संग मच्छरजनित रोग के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। हर जगह साफ-सफाई के लिए कहा जा रहा है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की लापरवाही से मरीजों से लेकर तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा पर देखने को मिली। सुबह 11 बजे सीएमओ महजूदा पीएचसी पहुंचे। यहां पर लैब टैक्नीशियन जय प्रकाश और एएनएम शशिकला अनुपस्थित मिलीं। परिसर में काफी गंदगी मिलने पर सीएमओ नाराज हो गए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर वार्ड ब्वाय विनय कुमार बिंद और स्वीपर महेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। अनुपस्थित एलटी और एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पीएचसी, सीएचसी संग ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में हर हाल में साफ-सफाई रखें। कहीं भी गंदगी मिलेगी तो संबंधित पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed