फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DIOS takes action relieved three including senior assistant

Bhadohi News: डीआईओएस का एक्शन, वरिष्ठ सहायक समेत तीन को किया कार्यमुक्त, शिक्षक संघ ने किया था विरोध

Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
सार

डीआईओएस ने वरिष्ठ सहायक समेत तीन बाबुओं को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। बता दें कि अलग-अलग कॉलेज के लिपिकों को यहां संबद्ध किया गया था जिसका शिक्षक संघ ने विरोध जताया था। अब इन्हें मूल स्थान पर भेज दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
DIOS takes action relieved three including senior assistant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ज्ञानपुर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संबद्ध वरिष्ठ सहायक समेत तीन बाबूओं को डीआईओएस ने कार्यमुक्त कर दिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। डीआईओएस कार्यालय में मान्यता, बोर्ड परीक्षा, छात्रवृत्ति समेत कुल छह से अधिक लिपिक के पद सृजित हैं।

विज्ञापन


पिछले तीन सालों में पुराने लिपिकों के सेवानिवृत्त होने से शिक्षा विभाग ने अलग-अलग राजकीय कॉलेजों के बाबूओं को यहां संबद्ध कर लिया था। शिक्षक संघ के विरोध के कारण पिछले दिनों संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने उक्त कर्मियों की संबद्धता समाप्त कर मूल स्थान पर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिस पर डीआईओएस अंशुमान ने वरिष्ठ सहायक सतीश कुमार की संबद्धता समाप्त करते हुए उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज के साथ ही राहुल और निखिल को उनके मूल स्थानों पर भेज दिया। डीआईओएस ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed