फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dinanath Bhashkr and joined the BJP ramkishore

दीनानाथ भाष्कर और रामकिशोर भाजपा में शामिल

Fri, 15 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 15 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dinanath Bhashkr and joined the BJP ramkishore
 डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित समारोह में दोनों नेताओं ने भाजपा की नीतियों में आस्था जताई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्र सरकार की नीतियों को बखाना। कहा केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरीके से सबका साथ, सबका विकास के नारे संग विकास कर रहे हैं, देश काफी तेजी से तरक्की कर रहा है। करीब दस साल तक केंद्र सरकार जहां घोटालों के लिए जानी जाती थी, अब उसे विश्व में विकास वाली सरकार का तमगा मिल गया है।
विज्ञापन


उधर पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह टिकट के लिए पार्टी में नहीं आ रहे हैं। सपा-बसपा में आधा जीवन बिताकर देख लिया, वहां सिर्फ उत्पीड़न होता है। आगे का सारा जीवन वह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलकर बिताएंगे।

उधर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सूबे की सपा सरकार को संघीय ढांचे की गरिमा का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार के साथ मिल कर काम करने की नसीहत दी। गेहूं खरीद पर कहा कि केंद्र सरकार किसानों को पूरी छूट दे रही है। जल्द ही वह 22 जिलों में छापा मारकर गेहूं खरीद का हाल जानेंगे।
चे जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed