फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Digital warriors will stop cyber crimes

Bhadohi News: साइबर अपराध रोकेंगे डिजिटल वारियर्स

Tue, 24 Dec 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Digital warriors will stop cyber crimes

विज्ञापन
ज्ञानपुर। साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस अब डिजिटल वारियर्स का सहारा लेगी। डीजीपी का पत्र आने पर पुलिस महकमा उनके चयन में जुट गई। अभी तक इनकी संख्या का निर्धारण नहीं हो सकी है। ये वारियर्स सोशल मीडिया में फैलने वाली अफवाहों पर रोक लगाने के साथ ही पुलिस को आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी देंगे।
जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को करीब से जानने के लिए पुलिस ने डिजिटल वारियर्स बनाने की योजना शुरू की। इसके तहत जिले में पुलिस के डिजिटल वारियर्स बनाए जाएंगे। जिले में कई ऐसे मामले भी सामने आए है, इसमें किसी बड़ी घटना की शुरूआत सोशल मीडिया के एक मैसेज से हुई। अपने-अपने अनुभवों के आधार पर लोगों ने पुलिस से दूरी भी बना ली। इस दूरी को कम करने और संभ्रांत लोगों को जोड़कर पुलिस ने डिजीटल वारियर्स बनाने की शुरूआत की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों की तरफ से पत्र आया है। जल्द ही क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों संग बैठक कर चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिक से अधिक वारियर्स को जोड़ने का प्रयास रहेगा। जो सोशल मीडिया में अफवाह फैलने से रोकेंगे और इलाके में होने वाली असामाजिक गतिविधियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed