{"_id":"578bf7134f1c1b6137c4be1b","slug":"did-not-impose-a-siege-on-the-transformer-of-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न लगाने पर जेई का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न लगाने पर जेई का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह से जले ट्रांसफार्मर के आने के बाद भी दस दिन से आपूर्ति चालू न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को लालानगर उपकेंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जेई का घेराव किया और समस्या समाधान करने की मांग की। लगभग पौन घंटे तक चला घेराव एक्सईएन के आश्वासन पर समाप्त हुआ। नाराज उपभोक्ताओं ने विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से जान बूझकर उनकी समस्या का निदान करने में रुचि नहीं ली जा रही है। इसके चलते उन्हें डेढ़ माह से हो रही परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन