फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dibaye Election: Sushil Choubey elected President and Anand Shukla elected General Secretary

डिबाए चुनाव : सुशील चौबे अध्यक्ष और आनंद शुक्ल महामंत्री निर्वाचित

Sun, 04 Jan 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dibaye Election: Sushil Choubey elected President and Anand Shukla elected General Secretary
देर शाम आए परिणाम के बाद प्रसन्नचित मुद्रा में विजयी अ​धिवक्ता व समर्थक। संवाद
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू मतगणना शाम सात बजे तक चली। सुशील चौबे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और आनंद कुमार शुक्ला महामंत्री निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर के मध्यस्थता सेंटर पर शनिवार को सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरु हुई। शुरु से ही अध्यक्ष समेत अन्य पदों के प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मतगणना स्थल पर ही डटे रहे। दोपहर बाद जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी प्रत्याशी एक दूसरे से आगे पीछे होते रहे। 14 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर सुशील चौबे 409 वोट पाकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामचन्द्र पांडेय को 288 वोट मिले। वहीं महामंत्री पद पर आनंद शुक्ला 611 पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे जयप्रकाश मौर्या को 396 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष शंकर 472 वोट पाकर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहने वाले रामशिरोमणि को 413 वोट मिले। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद त्रिपाठी 436 वोट और हरिओम बिंद को 330 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष 10 साल के ऊपर सुशील त्रिपाठी व योगेश मिश्रा और संयुक्त सचिव आनंद, वंश कुमार व राहुल ओझा निर्वाचित हुए। करीब आठ बजे एल्डर्स कमेटी ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसके बाद विजयी अधिवक्ताओं व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यदत्त पांडेय, दीपक रावत, सुधाकर पांडेय डॉ. कृष्णावतार राही, सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी, एएन सिंह आदि ने बधाई दी। डिबाए चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. अश्वनी कुमार मिश्रा ने मतदान की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव की जांच कराने की मांग की। कहा कि शुक्रवार को मतदान के दौरान दोपहर तक सिर्फ 500 वोट डाले गए। एक घंटे बाद ही एक हजार मतदान की घोषणा की गई। कई अधिवक्ता जो नहीं पहुंचे थे उनका भी वोट डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed