फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dibay Election: 87.75 percent voting, counting of votes today

डिबाए चुनाव: 87.75 फीसदी मतदान, मतगणना आज

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dibay Election: 87.75 percent voting, counting of votes today
ज्ञानपुर। डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन का चुनाव को लेकर बुधवार को गहमागहमी के बीच मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव में 87.75 फीसदी वोटिंग हुई। जिसमें 1225 मतदाताओं के सापेक्ष 1075 मतदाताओं ने वोट डाले। गहमागहमी के बीच हुए चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन

डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को कचहरी परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। चुनावी मैदान में अध्यक्ष के लिए दो, महासचिव के लिए चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए दो और आय-व्यय निरीक्षक के लिए दो समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मध्यस्थता सेंटर में बने दो बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं को रिझाते दिखे। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए डिबाए सभागार में कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। शाम चार बजे तक चले मतदान में 1225 मतदाताओं के सापेक्ष 1075 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। एल्डर्स कमेटी के मोहन लाल मिश्रा बताया कि सुबह 10 बजे से चार बजे तक चले मतदान में 87.75 फीसदी मतदान हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed