फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dialysis will be done only on the prescription of a nephrologist

Bhadohi News: नेफ्रोलाॅजिस्ट के पर्चे पर ही होगी डायलिसिस

Fri, 02 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dialysis will be done only on the prescription of a nephrologist
ज्ञानपुर। बदलती जीवन शैली के बीच किडनी मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिले का इकलौता डायलिसिस युनिट मुख्यालय मार्ग सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल परिसर में है। नेफ्रोलॉजिस्ट के पर्च पर ही मरीजों का नि:शुल्क डायलिसिस किया जाता है। इसलिए पर्चा बनवाकर ही मरीज यहां आएं। वर्तमान में 94 मरीजों की डायलिसिस चल रही है।
विज्ञापन

सामान्यतया बहुत से मरीज किसी भी डॉक्टर का पर्चा लेकर आते हैं और डायलिसिस कराने की जिद पर अड़ जाते हैं। लेकिन उन्हें नहीं मालूम है कि बिना नेफ्रोलाॅलिस्ट के पर्चे पर डायलिसिस नहीं की जाती है। विशेषज्ञ डॉक्टर ही बताते हैं कि डायलिसिस की आवश्यकता है की नहीं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसके पासवान ने बताया कि नेफ्रोलॉजिस्ट का पर्चा लेकर आने के बाद मरीज को यूनिट से सीबीसी, एएफटी, एलएफटी, हेपेटाइटिस वन, हेपेटाइटिस बी, एचआईवी आदि की जांच कराई जाती है। इसके बाद मरीज का रजिस्ट्रेशन करके नि:शुल्क डायलिसिस किए जाते हैं। टेक्निशियन विनय सरोज ने बताया कि एक डायलेजर से पांच बार डायलिसिस किया जाता है। यहां कुल 13 बेड़ पर अभी 94 मरीजों का डायलिसिस चल रहा है। बताया कि डायलिसिस के लिए फेसटूला, जुगलर, परमा कैथ समेत फिमिरल पाइप से डायलिसिस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मरीज के शरीर में आवश्यकता के अनुसार लगाई जाती है। यह जिले का इकलौता सरकारी डायलिसिस यूनिट है जबकि दो निजी अस्पतालों में डायलिसिस किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed