फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dhantulsi-Dengurpur Pipa bridge not built yet, anger among people

Bhadohi News: अब तक नहीं बना धनतुलसी-डेंगूरपुर पीपा पुल, लोगों में रोष

Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dhantulsi-Dengurpur Pipa bridge not built yet, anger among people
सीतामढ़ी। दिसंबर भी बीतने को है। अभी तक धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। निर्माण में देरी को लेकर कोनिया क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कोनिया के गांवों से गंगा पार प्रयागराज के मांडा रेलवे स्टेशन की दूरी महज पांच से दस किलोमीटर है, लेकिन पीपा पुल न बनने से यह दूरी सौ किलोमीटर से अधिक हो जाती है। लगन के सीजन में पीपा पुल से गंगा आर पार की शादियों में लोगों का समय के साथ धन की बचत भी होती है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते पीपा पुल का निर्माण समय से नहीं हो सका है। धनतुलसी-डेंगूरपुर पीपा पुल के सभी पीपों को जोड़ दिया गया है। मिट्टी और चकरप्लेट डालने का काम शुरू है। दोनों ओर का रास्ता बेहद खराब है। जिसे बनाने में समय लग सकता है। धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल का निर्माण अधर में होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीपा पुल का निर्माण करा रहे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार विमल पांडेय का कहना है कि सभी पीपा जोड़ दिया गया है। मिट्टी और चकरप्लेट बिछाया जा रहा है। दोनों ओर रास्ता भी बनाने का काम चल रहा है। दावा किया कि पीपा पुल पर शनिवार सुबह से दो पहिया और चार पहिया वाहन चलने लगेंगे।
विज्ञापन

हुंकार यात्रा निकालने की बनी रणनीति
सीतामढ़ी। कोनिया मांगे पक्का पुल की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कोनिया के लोग मवैया थान सिंह इटहरा में एक बैठक की। जिसमें 31 दिसंबर को होने वाली हुंकार यात्रा को लेकर रणनीति तैयार की। कोनिया वासियो का कहना है कि इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में यंहा की जनता झूठी दिलासा नहीं सुनना चाहती, इस बार जनता मतदान का बहिष्कार करेगी। बैठक में निर्णय लिया कि 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे धनतुलसी से सीतामढ़ी तक युवा बुजुर्ग माताएं बहनें सड़क पर उतर कर सम्पूर्ण रूप से वोट बहिष्कार करेंगे। बैठक में पवन तिवारी, नितेश सिंह, पप्पू विश्वकर्मा, मंटू पाण्डेय, गुड्डू नेता, मनोज मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, सुद्धु पांडेय, लालधर हरिजन, टैटू सिंह, पिंटू दुबे आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed