फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dhanteras market

धनतेरस का बाजार..............

Sat, 22 Oct 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras market
ज्ञानपुर। धनतेरस पर जिले में आभूषणों और ऑटो मोबाइल की जमकर खरीदारी हुई। शुभ दिन को और भी खास बनाने के लिए लोग पहले से ही प्लानिंग तैयार कर लिए गए थे। शनिवार का मार्केट व्यापारियों के लिहाज से शानदार रहा। फूल-मालाओं, बर्तन के साथ सजावट के सामानों की बिक्री भी जमकर हुई। इलेक्ट्रानिक दुुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। आंकड़ों की माने तो अकेले सराफा बाजार ने ही 18 से 20 करोड़ का कारोबार किया। वहीं ऑटो बाजार भी 25 करोड़ के आसपास पहुंच गया। धनतेरस पर चूंकि बर्तनों की खरीदारी जमकर होती है, ऐसी दृष्टि में पांच से छह करोड़ तक बर्तनों का कारोबार रहा। ग्राहकों की आमद को देखते हुए कारोबारी भी उत्साहित नजर आएं। जिले में करीब 65 करोड़ का कारोबार हुआ। जिले के भदोही और गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, घोसिया, औराई, चौरी, खमरियां, मोढ़ समेत सभी जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। भारी संख्या में महिलाएं, युवतियां और पुरुष भी परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी करने निकले। जिससे दिनभर बाजार गुलजार रहा। धनतेरस पर खास तौर से आभूषणों की खरीदारी होती है। घोसिया के स्वर्ण व्यापारी दिलीप बरनवाल की माने तो इस बारआभूषणों की बिक्री अच्छी रही। इसी से पता चलता है कि मार्केट काफी अच्छा रहा। क्योंकि अगर बाजार मंदा रहता है तो ज्यादातर लोग सिक्का खरीदने पर फोकस करते हैं। इस बार आभूषणों पर लोगों का ध्यान अधिक है। इस बार पूरे जनपद में आभूषणों का बाजार लगभग 20 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है।धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रानिक बाजार भी चमचमा उठा। लोग टीवी, वांशिंग मशीन, इंडेक्शन के अलावा आरओ और अन्य कई इलेक्ट्रानिक आइटम खरीद रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने पहले ही अपने मनपसंद सामनों की बुकिंग करा ली थी। गोपीगंज के इलेक्ट्रानिक व्यापारी का कहना है कि इस बार इलेक्ट्रानिक व्यवसाय खुब चमचमा रहा है। कई लोगों ने प्री-बुकिंग करवायी थी। धनतेरस पर जिले भर में 4 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। दिवाली पर इस बार ऑटो बाजार ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। बाइक और चार पहिया वाहनों की प्री-बुकिंग तो चल ही रही है। काफी संख्या में लोगों ने ट्रैक्टर और ई-रिक्शा और ऑटो भी खरीदे। जिससे उनकी आजीविका को गति मिल सकें। जिले में धनतेरस के पहले ही लगभग 800 के आसपास बाइकों की प्री बुकिंग हो चुकी थी। वही काफी संख्या में 40 से 50 की संख्या फोर व्हीलर, ट्रैक्टर, ऑटो और ई-रिक्शा जैसे 100 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। कारोबारियों की मानें तो ऑटो सेक्टर में धनतेरस के दिन लगभग 25 करोड़ के पार की बिक्री हुई है। धनतेरस में बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई। घर से निकली महिलाओं ने बर्तन की दुकानों पर अपने मनपसंद के सामनों को खरीदा। मार्केट में आकर्षक ऑफरों के साथ बर्तन के कई नए मॉडल आए हुए हैं, जो महिलाओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं। डिनर सेट, कप-प्लेट सेट, पूजन के लिए नए-नए और आकर्षक डिजाइनों वाले बर्तन के अलावा कई ऐसे आइटम भी हैं, जिसे लोगों ने खुद पसंद किया। आंकड़ों की माने तो जिले भर में छह से सात करोड़ के बीच बर्तनों का कारोबार हुआ। वहीं फर्नीचर का व्यापारी करीब एक करोड़ के आसपास का रहा। वहीं आईटी सेक्टर के कारोबार भी दो से तीन करोड़ के बीच रहा। बाजार में दिखा उत्साह टेलीकॉम कंपनियों के लिए अच्छी खबर लेकर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed