फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dhangar Samaj pays tribute to martyr Sheetal Pal on Jayanti

जयंती पर धनगर समाज ने शहीद शीतल पाल को किया नमन

Wed, 09 Sep 2020 04:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Dhangar Samaj pays tribute to martyr Sheetal Pal on Jayanti
पुरानी कलेक्ट्री तिराहा पर शहीद शीतल पाल की जयंती मनाते धनगर समाज के लोग। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। 1857 की आजादी में शहीद शीतल पाल के योगदानों को याद कर धनगर समाज ने बुधवार को पुरानी कलेक्ट्री तिराहा पहुंचकर मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर समाज की एकजुटता पर बल दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मूलत: शीतल पाल जौनपुर के निवासी थे, जहां पर इनके नाम का आलीशान तालाब देश की आजादी का गवाह भी है। तालाब के बीच लगे विशालकाय पत्थर पर जन्मकुंडली भी अंकित है। शीतल पाल जीविकोपार्जन के लिए भेड़ चराते हुए ज्ञानपुर के पाली तक आते थे और वहीं अपना ठौर ठिकाना बना लिया। भेड़ चराते समय ही इन्होंने अंग्रेज को मौत के घाट उतार दिया और अंग्रेजी हुकूमत ने शीतल पाल को गिरफ्तार कर गोपीगंज में इमली के पेड़ पर फांसी दी। देश की आजादी में शहादत देने वाले वाले इस वीर पुरुष का परिवार उसी समय पाली से पुन: जौनपुर चला गया। ऐसे शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए समाज ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर हीरालाल पाल, अखिलेश प्रकाश पाल, रविंद्र पाल, कैलाश पाल, त्रिवेणी पाल, रजनीश बघेल, श्याम सागर, गुलाब पाल, रामलाल, राजकुमार, सूबेदार पाल, घनश्याम पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed