फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Dewas murder accused get death sentence'

‘देवास हत्याकांड के आरोपियों को मिले फांसी की सजा’

Mon, 05 Jul 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
'Dewas murder accused get death sentence'
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देवास-मध्यप्रदेश में हुए सामूहिक हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा के लिए प्रदर्शन कर मांगपत्र डीएम आर्यका अखौरी को सौंपा। पीड़ित परिवार को मुआवजा, एसआईटी टीम का गठन, नौकरी देने की मांग की।प्रदेश महासचिव महेंद्र कुमार गोंड ने आरोप लगाया मध्यप्रदेश की सरकार गरीबों-मजदूरों को चिह्नित कर उत्पीड़न कर रही है। उदाहरण दिया कि मध्य प्रदेश के नेमावर थानांतर्गत आने वाले देवास गांव में एक अनुसूचित जनजाति परिवार के पांच सदस्यों का अपराधियों ने सामूहिक हत्या कर खेत में गाड़ दिया और नाबालिग किशोरियों के साथ कुकृत्य कर साक्ष्य मिटाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। घटना के जिम्मेदार एसपी-एसएसपी जिम्मेदार हैं। इससे यह सामने आ चुका है कि सरकार संविधान की सातवीं अनुसूची के कानून, सुरक्षा और संरक्षा को भूल चुकी है। अपराधी सरकार का संरक्षण प्राप्त कर मनमानी करते जा रहे हैं जिन पर रोक लगनी चाहिए। राज्यपाल से मांग किया कि मामले का राजफाश कराकर आरोपियों को फांसी, समुदाय के सुरक्षा की गारंटी, आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की निगरानी में एसआईटी से जांच, तीन करोड़ रुपये मृतक आश्रितों को मुआवजा, नौकरी, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में नियमित सुनिश्चित कराई जाए। इस मौके पर रमाशंकर गोंड, रंगलाल, लालबहादुर, रामजीत बिंद, सूबेदार पाल, विमलेश पाल, मुन्नीलाल यादव, सुनीता गोंड, मनोरमा गोंड, संजय शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed