फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devi puja in temples and people are flocking

देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ रहे लोग

Mon, 19 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 19 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Devi puja in temples and people are flocking
नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चल रहे देवी गीतों से माहौल देवीमय हो गया है। पंडालों में  सुबह-शाम आरती और भजन भी शुरू हो गए। रविवार को देवी मंदिरों और पांडालो में भक्तों ने पूजा अर्चन कर मुरादें मांगी।
विज्ञापन


ज्ञानपुर   के पुरानी बाजार, बालीपुर, दूधनाथ मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर,  मिश्रा मार्केट  समेत नगर में करीब दर्जनभर पंडाल स्थापित किए गए हैं। ज्यादातर स्थानों पर पंचमी के दिन शनिवार को प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई, कुछेक स्थानों पर सप्तमी पर सोमवार को स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

 पांडालों की आकर्षक सजावट देखकर भक्त निहाल हो जा रहे हैं।  शारदीय नवरात्र के छठवें दिन समूचा जिला देवी आराधना में तल्लीन  हो गया।  मंदिरों से लेकर घरों तक देवी की उपासना की  गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रविवार को सुबह  से लेकर शाम  तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।  आस्थावान लोग मंदिर में जयकारे लगाते  रहे।  दर्शन-पूजन के लिए ज्ञानपुर नगर के हरिहरनाथ मंदिर, गोपीगंज के  मिर्जापुर रोड स्थित काली देवी  मंदिर, भिदिउरा के घोपइला देवी मंदिर पर  भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसी तरह  औराई, महराजगंज, बाबूसराय, जंगीगंज, ऊंज,  वहिदानगर, सुरियावां, मोढ़, चौरी  सहित अन्य इलाकों के मंदिरों पर लोगों ने  पूजन अर्चन किया।

सीतामढ़ी के  सीता मंदिर, मां कात्यायनी मंदिर, चौरा  माता मंदिर, गोपीगंज के मां दुर्गा  मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की  भीड़ रही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed