फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development work will be done in Gyanpur city with Rs. 1.50 crore

Bhadohi News: 1.50 करोड़ से ज्ञानपुर नगर में होंगे विकास कार्य

Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Gyanpur city with Rs. 1.50 crore
ज्ञानपुर। नगर पंचायत के सभी वार्डों में 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर में आरसीसी, इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण होगा। इसके लिए नगर पंचायत ने एस्टीमेट तैयार कर लिया है। बजट की स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में 11 वार्ड हैं। यहां 30 हजार की आबादी निवास करती है। हर साल नाली मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी नाली कहीं न कहीं टूटी, फूटी रहती है। वार्ड में विभिन्न मोहल्ले हैं, यहां नये-नये घरों के निर्माण हो रहे हैं। जहां नाली, इंटरलाॅकिंग या आरसीसी न होने के कारण लोगों को तमाम तरह की दिक्कते होती हैं। इन्हें मुलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं है। खासकर बारिश के दिनों में जलभराव होने से मोहल्लेवासियों की कठिनाई बढ़ जाती है। अब ऐसे मोहल्लों में विकास कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इससे सभी वार्डों में आरसीसी, इंटरलॉकिंग, नाली का निर्माण कराया जाएगा। जिन वार्डों में नाली है, उससे नई नाली को जोड़ा जाएगा। अभी बजट की स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed