{"_id":"66773b2ee1e098922305b144","slug":"development-work-will-be-done-in-digh-block-with-rs-3-crores-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-113407-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 3 करोड़ से होंगे डीघ ब्लॉक में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 3 करोड़ से होंगे डीघ ब्लॉक में विकास कार्य
विज्ञापन
सीतामढ़ी। डीघ ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की शनिवार को खुली बैठक हुई। इसमें 3 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों पर मुहर लगी। इसमें बीते वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत निधि से हुए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 करोड़ से काम कराने की कार्ययोजना तैयार की गई।
ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे की उपस्थिति में हुई बैठक में डीघ तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने चतुर्दिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बीडीसी सदस्यों और प्रधानों को क्षेत्र पंचायत निधि से हुए विकास कार्यों की एक-एक कर सूचना दी। कहा कि इंटरलॉकिंग, नाली का कार्य प्राथमिकता पर कराया गया है। हर गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियां रखवाई गई हैं। सोलर लाइट से गांव की बस्ती चमचमा रही है। कहा कि दीपावली से पूर्व हर गांव की बस्तियां स्ट्रीट लाइटों से जगमग रहेंगी। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों की मनमानी पर नाराजगी जताई। कहा कि सचिवों की ओर से मनमानी के साथ-साथ कमीशनखोरी की जा रही है। कुछ सचिव जातिवाद की पटरी पर विकास का पहिया दौड़ाना चाहते हैं। ज्ञानपुर विधायक ने डीघ में हुए विकास कार्यों को सराहा। उन्होंने मनरेगा के बजट से व्यायामशाला और खेल मैदान हर गांवों में स्थापित कराने पर फोकस करने को कहा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में टाइड-अनटाइड व राज्य वित्त की गाइडलाइंस के अनुरूप होने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग, खड़ंजा मार्ग, नाला, सोलर व स्ट्रीट लाइट, कुर्सी स्थापना, सोलर वॉटर पंप समेत कई विकास कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में बीडीओ दिलीप कुमार, संजय सिंह आदि रहे।