फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development will be an electoral issue in Wari

वारी में विकास बनेगा चुनावी मुद्दा

Tue, 06 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Development will be an electoral issue in Wari
पाली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व ही ग्राम पंचायतों में चुनावी माहौल बनना शुरू हो चुका है। ज्ञानपुर ब्लॉक के वारी गांव में पक्ष और विपक्ष रणनीति बनाने में लगे हैं। वारी में तमाम विकास कार्यों के बीच विकास और छुट्टा पशु मुद्दा बन सकता है। ज्ञानपुर ब्लॉक के उत्तरी छोर पर स्थित वारी गांव की कुल आबादी 4500 है जबकि मतदाताओं की संख्या 2700 है। गांव में वैसे तो तीन प्राथमिक विद्यालय, एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक राजकीय नलकूप, एक इंटर कॉलेज, 22 हैंडपंप , 250 शौचालय, 34 आवास, 40 आयुष्मान भारत कार्ड, 50 विधवा पेंशन, 65 वृद्धा पेंशन, 42 विकलांग पेंशन बने हैं। विकास कार्यों के बाद भी कुछ काम अधूरे होने से लोग परेशान है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने गांव की नब्ज टटोली तो चुनावी गरमाहट तेज होती दिख रही है। खेत-खलिहान से लेकर चाय-पान की दुकानों पर सिर्फ पंचायत चुनाव की चर्चा हो रही है। समर्थक वर्तमान प्रधान को बेहतर बता रहे तो विरोधी विकास के नाम पर खानापूर्ति कह रहे। गांव के युवा चुनाव को लेकर खासा उत्साहित है। छुट्टा मवेशियों की समस्या सबसे अधिक है। किसानों की फसल देखते ही देखते नष्ट हो जाते हैं। इसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed