फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Determination of the center of examination is now in the court of the council, report sent

परीक्षा का केंद्र निर्धारण अब परिषद के पाले में, भेजी गई रिपोर्ट

Tue, 07 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Determination of the center of examination is now in the court of the council, report sent
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला एवं ब्लॉक कमेटी का सत्यापन पूर्ण होने पर शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है। बोर्ड स्तर से ही केंद्रों पर मुहर लगेगी। जियो टैकिंग पूर्ण होने पर विभाग ने डॉटा लाक कर दिया है। केंद्र बनने के लिए 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हर साल फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। कोरोना संक्रमण के चलते 2021 में परीक्षा नहीं हो सकी थी। इससे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया। कोरोना की दूसरी लहर स्थिर होने के बाद स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो गईं। 10 नवंबर तक माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सूची बोर्ड से फाइनल हुई। इसमें हाईस्कूल में 26 हजार 111 और इंटरमीडिएट में 22 हजार 503 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले दिनों केंद्र निर्धारण के लिए 34 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 120 से अधिक वित्तविहीन माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों से आधारभूत सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इसकी जियो टैगिंग के सत्यापन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने ब्लॉक स्तरीय कमेटी गठित की। जांच पूर्ण होने पर विभागीय स्तर से ऑनलाइन सूची बोर्ड को भेज दी गई। इसमें स्कूल के भौतिक संसाधन शौचालय, बाउंड्री, सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर, बच्चों की संख्या, कक्ष संख्या सहित अन्य जरूरी जानकारी भी भेजी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक आधारभूत सूचनाएं अपलोड करने के साथ ही जियो टैगिंग का सत्यापन हो चुका है। 183 स्कूलों की रिपोर्ट आनलाइन सबमिट हो चुकी है। अब बोर्ड केंद्र का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed