फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deteriorating conditions: 24 more corona patients met

बिगड़ते हालात: कोरोना के 24 मरीज और मिले

Sun, 26 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deteriorating conditions: 24 more corona patients met
सुरियावां के पाली पुलिस चौकी पर स्वैब जांच कराते इंचार्ज गुरु ज्ञानचंद पटेल। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते दायरे के बीच हालात बेकाबू हो चले हैं। भदोही जिले में रविवार को कोरोना के 24 और मरीज मिले। जिला जेल के आठ कर्मचारी और एक बंदी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सुरियावां थाने का 112 नंबर में तैनात सिपाही भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 24 कोरोना संक्रमित लोगों की सूची जारी की। इनमें खमरिया की 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सुरियावां थाने पर तैनात डायल 112 का सिपाही, गोपीगंज के मां-बेटे, 20 और 24 वर्षीया दो बहनें, उनकी 37 वर्षीय मां, औराई के सहसेपुर गांव निवासी तीन लोग, समधा खास गांव का 30 वर्षीय युवक, कुनबीपुर के 67 वर्षीय बुजुर्ग, सहसेपुर की युवती, भवानीपुर का 33 वर्षीय पुरुष, खमरिया की 23 वर्षीय युवक समेत 24 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से सात लोगों का सैंपल 25 जुलाई को लिया गया था, जबकि शेष संदिग्ध लोगों का सैंपल 23 जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो सभी पॉजिटिव पाए गए। सात संदिग्ध मरीजों की जांच एंटीजन कोविड-19 टेस्ट किट से की गई थी। अन्य 17 लोगों की जांच आरटी-पीसीआर जांच पद्धति से लैब में हुई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक जांच में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed