{"_id":"6b09e5976eeeb1e45805263b","slug":"despite-repeated-complaints-there-is-no-relief-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-152046-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कई बार शिकायत, बदहाल सड़क और कचरे से नहीं मिल रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कई बार शिकायत, बदहाल सड़क और कचरे से नहीं मिल रही निजात
विज्ञापन
घोसिया के अलीनगर में सड़क परबह रहा नाली का दूषित पानी। संवाद
घोसिया। नगर के वार्ड संख्या 9 स्थित अलीनगर में सालभर से सड़क टूटी हुई है और उस पर गंदा पानी बह रहा है। इसी सड़क से चार पहिया वाहन गुजरने को विवश हैं। वहीं, वार्ड में काफी समय से जमा कचरे का निस्तारण नगर पंचायत अब तक नहीं करा सकी है। जलभराव और कचरे के बीच संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। मार्ग की स्थिति ऐसी हो गई है कि यहां से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से बेहाल हो रहे हैं। सात से आठ बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने वार्ड की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है।
घोसिया में 13 वार्ड हैं। नगर की आबादी करीब 25 हजार है। इस्तियाक अहमद, जुम्मन ने बताया कि वार्ड 9 अलीनगर की हालत सबसे खराब है। इस मोहल्ले में जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। रास्ते पर जगह-जगह कूड़ा-करकट जमा है। सड़क पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। आए दिन कोई न कोई इस मार्ग पर गिरकर चोटिल होता रहता है।
वार्ड सभासद जमाल अहमद ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए कई बार अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। सफाई नहीं होने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
सभासद की ओर से वार्ड के बारे में बताया गया है। उपेक्षा जैसी कोई बात नहीं है। वार्ड में इंटरलॉकिंग और नाली की मरम्मत के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर आगामी दिनों में काम दुरुस्त करा दिया जाएगा। कचरे की सफाई शुरू करा दी गई है। - अमित कुमार, ईओ, घोसिया