Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Despite repeated complaints, there is no relief

Bhadohi News: कई बार शिकायत, बदहाल सड़क और कचरे से नहीं मिल रही निजात

Sat, 28 Nov 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Despite repeated complaints, there is no relief
घोसिया के अलीनगर में सड़क परबह रहा नाली का दू​षित पानी। संवाद
घोसिया। नगर के वार्ड संख्या 9 स्थित अलीनगर में सालभर से सड़क टूटी हुई है और उस पर गंदा पानी बह रहा है। इसी सड़क से चार पहिया वाहन गुजरने को विवश हैं। वहीं, वार्ड में काफी समय से जमा कचरे का निस्तारण नगर पंचायत अब तक नहीं करा सकी है। जलभराव और कचरे के बीच संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। मार्ग की स्थिति ऐसी हो गई है कि यहां से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से बेहाल हो रहे हैं। सात से आठ बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने वार्ड की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

घोसिया में 13 वार्ड हैं। नगर की आबादी करीब 25 हजार है। इस्तियाक अहमद, जुम्मन ने बताया कि वार्ड 9 अलीनगर की हालत सबसे खराब है। इस मोहल्ले में जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। रास्ते पर जगह-जगह कूड़ा-करकट जमा है। सड़क पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। आए दिन कोई न कोई इस मार्ग पर गिरकर चोटिल होता रहता है।
विज्ञापन

वार्ड सभासद जमाल अहमद ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए कई बार अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। सफाई नहीं होने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद की ओर से वार्ड के बारे में बताया गया है। उपेक्षा जैसी कोई बात नहीं है। वार्ड में इंटरलॉकिंग और नाली की मरम्मत के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर आगामी दिनों में काम दुरुस्त करा दिया जाएगा। कचरे की सफाई शुरू करा दी गई है। - अमित कुमार, ईओ, घोसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed