डिजायनरों, डायर्स के प्रोत्साहन पर जोर
राजा शर्मा ने कहा कि हम जर्मनी के डोमोटेक्स फेयर में भाग लेते आए हैं। अब तक इंडिया कारपेट एक्सपो डोमोटेक्स के मुकाम को छू नहीं सका है। लेकिन, दो-तीन वर्ष में इंडिया कारपेट एक्सपो को विश्व के कालीन मेलों की बराबरी पर ला खड़ा करेंगे। कहा कि आकर्षक कालीन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले रंगासाजों, डिजाइनरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हम श्रम कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं देंगे, लेकिन इन कानून का हौव्वा खड़ा कर किसी कालीन उत्पादक अथवा कांट्रैक्टर का दोहन भी नहीं होने देंगे।
प्रशासनिक सदस्य प्रत्याशी वासिफ अंसारी, उमेश गुप्ता, भरत लाल मौर्य ने कहा कि कुछ लोग एक्सपो मार्ट के संदर्भ में लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि हम लोग भी अक्टूबर कारपेट एक्सपो भदोही में ही कराना चाहते हैं। बाल मजदूरी खत्म करने बुनकरों का पलायन रोकने के लिए प्रतिनिधियों ने कहा कि इसकी काट केवल शिक्षा है। इसलिए हम लोग सरकार से बुनकरों और उनके परिवारों को शिक्षित करने पर बल देंगे ताकि उनका पलायन रुके। इस मौके पर गुलामन अंसारी, रवि पाटोदिया, रजा खां, पीसी जायसवाल, नसरुद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी, हाजी सईद अहमद, इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद रहे।