फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Depositing and shoving to change old notes

पुराने नोट जमा करने और बदलने के लिए धक्का-मुक्की

Mon, 14 Nov 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 14 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
 Depositing and shoving to change old notes
ज्ञानपुर के एसबीआई शाखा के अंदर पैसा जमा करने के लिए उमड़े लोग।
 दिन: रविवार, समय: सुबह सात बजे। स्थान: यूबीआई ज्ञानपुर शाखा। सूरज की किरणें निकलते ही बैंक के आसपास लोगों की चहलकदमी बढ़ गई। छुट्टी का दिन होने से लोग सबकुछ छोड़कर बैंकों की ओर रूख कर दिया। सुबह नौ बजते-बजते बैंक पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैंक खुला तो लोग एक दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे। सुरक्षाकमियों ने किसी तरह लोगों को लाइन में खड़ा किया तो बारी-बारी से लोगों ने पैसा जमा किया। नोटबंदी के पाचवें दिन भी बैंको पर स्थिति आउट आफ कंट्रोल दिखी।  
विज्ञापन

आठ नवंबर को पांच सौ और एक हजार की नोट बंद होने की घोषणा के बाद बैंको पर ग्राहकों का बोझ कम होता नहीं दिख रहा है। 10, 11, 12 नवंबर के बाद 13 नवंबर को भी बैंको पर लोगों की लंबी-लंबी कतार दिखी। 
विज्ञापन

रविवार को अवकाश का दिन होने से बैंकों पर हर रोज से अधिक भीड़ उमड़ी। युवा, बुजुर्ग, महिला सभी अपनी गाढ़ी कमाई को बैंको में रखने के लिए बेताब दिखे। भारतीय स्टेट बैंक ज्ञानपुर, पंजाब नेशनल बैंक,केनरा बैंक, यूबीआई, बैंक आफ बड़ौदा से लेकर अन्य बैंको पर लोगों की भीड़ लगी रही। उधर ज्यादातर एटीएम बंद रहे। इक्का-दुक्का एटीएम चले तो वहां लोगों की लंबी लाइन दिखी। भदोही अर्बन बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लंबी लाइन लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed