फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Department to constitute internal family committee: DM

आंतरिक परिवार समिति का गठन करें विभाग : डीएम

Fri, 10 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Department to constitute internal family committee: DM
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के लागू होने के आठ साल पूर्ण होने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों में आंतरिक परिवार समिति का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला कार्मिक शिकायत करती है और आंतरिक परिवाद समिति के निर्णय से संतुष्ट नहीं होती है तो वह अपना प्रकरण स्थानीय परिवार समिति जो जनपद स्तर पर गठित है, उसमें रख सकती है। बैठक में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। डीएम ने कहा कि किसी महिला के खिलाफ अपमानजनक शब्द या उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं के साथ भेदभाव या लैंगिक उत्पीड़न की घटना प्रकाश में नहीं आनी चाहिए। आगाह किया कि यदि इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में आती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि विभाग एवं जिला स्तरीय समितियां गठित कर दी गई है। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष चक, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीपीओ मंजू वमा, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed