{"_id":"65259612edb228adeb0e1c49","slug":"dengue-figures-increased-in-the-district-seven-new-cases-found-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-4247-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिले में डेंगू के बढ़े आंकड़े, मिले सात नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिले में डेंगू के बढ़े आंकड़े, मिले सात नए केस
विज्ञापन
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सात नए डेंगू केस पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 63 डेंगू मरीज है। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि सोमवार को डेंगू के लक्षण मिलने पर 10 लोगों के ननूने एलाइजा टेस्ट के लिए लैब भेजे गए थे। इनमें से सात की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। वहीं, बुधवार को पांच और नए संदिग्ध मिले। जिनके सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट दो दिन के अंदर आ जाएगी।
जिले में हर दिन डेंगू के नए केस सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर 50 से अधिक केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग डेंगू के रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम का दावा कर रहा है। वहीं, डेंगू के मौजूदा आंकड़ों से लोगों की चिंता बढ़ गई है। पखवाड़े भर के अंदर जनपद में 174 लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच के लिए नमून लैब भेजे गए। इनमें 63 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार गांवों में संक्रामक बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी डेंगू का दायरा बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर की सलाह है कि डेंगू के लक्षण दिखने पर लोगों को नहीं घबराना चाहिए। चिकित्सकों के परामर्श पर दवाओं का सेवन करना चाहिए।
-- -- -- -- -- -
इनसेट:
डेंगू की अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
ज्ञानपुर। सीएमओ डाॅ. संतोष कुमार चक ने कहा कि डेंगू की गलत अफवाह फैलाने पर संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट से ही डेंगू की पुष्टि मानी जाती है। कहा कि डेंगू का उपचार घर पर ही संभव है, बस चिकित्सक की परार्मश पर दवा लेने की जरूरत है। सीएमओं ने पीड़ितों से तरल पदार्थ और विटामिनयुक्त खाद्य पदार्थों का खूब सेवन करे।