फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of villagers for not having a solid connectivity route

पक्का संपर्क मार्ग न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 22 May 2021 04:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers for not having a solid connectivity route
गांव के विकास पर सरकार भले ही करोड़ों रुपये बहा रही है, लेकिन अब भी कुछ गांव विकास से कोसो दूर हैं। आलम यह है कि गांव के लोगों को आवागमन के लिए पक्का संपर्क मार्ग तक मयस्सर नहीं है। जिससे लोगों को मुख्य मार्ग से जुड़ने के लिए एक किमी तक का चक्कर लगाना पड़ता है। शनिवार को संपर्क मार्ग को लेकर रामनगर बगाही गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के रामनगर बगाही गांव सराय कंसराय स्टेशन के उत्तर तरफ स्थित है। यहां पर सरोज, ठाकुर, ब्राह़्मण, गौतम आदि जातियां रहती हैं, जिनकी आबादी एक हजार है। इस गांव में आने के लिए कोई भी पक्का संपर्क मार्ग नहीं है। जहां से लोग मीरगंज, गुरगुजी, अभिया, कमासिन आदि गांव से लोग स्टेशन पर आते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अवधेश सरोज ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख निधि से जो पहले का खड़ंजा बिछा हुआ था उसे उखाड़ दिया गया। यह कहा गया कि इंटरलॉकिंग कराया जाएगा लेकिन इंटरलॉकिंग नहीं कराई गई बल्कि उसी खड़ंजा को उखाड़ कर आधा अधूरा बिछा कर छोड़ दिया गया, जिससे लोगों को और भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में 25 मई को शादी है। इसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

रमेश सिंह ने कहां की यहां के लोग जब कभी बीमार पड़ते हैं या शादी होती है तो लोगों को कंधे पर उठाकर एक किलोमीटर पैदल लेकर जाना पड़ता है।
इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में राहुल सरोज, राजेश सिंह, राधेश्याम गौतम, अतुल पांडे, राजधर दुबे, लाल बहादुर गौतम, समर बहादुर गौतम, हंसराज सरोज, प्रेमचंद, विनोद, त्रिभुवन, भोलानाथ ,हरीनाथ, पप्पू ,करन, पन्नालाल ,आजाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed