फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of traders for construction of concrete bridge from Rampur Ganga Ghat

Bhadohi News: रामपुर गंगा घाट से पक्का पुल निर्माण कराने के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of traders for construction of concrete bridge from Rampur Ganga Ghat
नगर क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि पक्का पुल रामपुर घाट से न बनाकर दूसरे घाट से बनाया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। व्यापारियों ने मांग की कि पुल को पूर्व निर्धारित स्थान रामपुर से ही बनाया जाए। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि जिले में काफी दिनों से रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल बनाने की मांग चल रही है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रामपुर घाट के दूसरे छोर जोपा गंगा घाट पर भूमि पूजन भी कर दिया है। इसके लिए धन भी आवंटित हो चुका है, लेकिन पक्का पुल रामपुर घाट पर न बनाकर अन्य घाट पर बनाया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी होगी। इस मौके पर दिनेश कुमार, जगदीश उमर वैश्य, गुड्डू गुप्ता, अनीस जायसवाल, मुहम्मद आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed