फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of passers-by on muddy road

कीचड़भरी सड़क को लेकर राहगीरों का प्रदर्शन

Fri, 21 Jan 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of passers-by on muddy road
गोपीगंज। लगभग 10 वर्ष से कीचड़मुक्त न होने वाली सड़क पर औराई ब्लाक के रैपुरी, विशेश्वरपुर के ग्रामीणों और राहगीरों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन कर निर्माण की मांग की। इस दौरान लोक निर्माणा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सड़क के कीचड़मुक्त नहीं होने से तटवर्ती गावों से नगर की ओर आना-जाना मुश्किल हो रहा है। समाजसेवी ओमप्रकाश ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने 10 वर्ष पहले हजारों रुपये खर्च कर सड़क बनाई थी। 2021 में गड्ढामुक्ति अभियान को सिर्फ विभाग नगरीय क्षेत्रों को वरीयता देकर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर से बढ़ने से बजट का अभाव बता दिया। सड़क के दोनों छोर पर छह-छह फीट छोड़ी गई पटरियां अतिक्रमण की जद में होकर राहगीरों की राह इस लिए रोक दे रही हैं कि रिहायशी घरों से निकलने वाले गंदे पानी का बहाव सीधे सड़क पर किया जा रहा है। कई बार हो चुकी शिकायतों का कोई असर ऐसा करने वालों पर नहीं पड़ रहा है। चेताया कि एक सप्ताह में सड़क को कीचमुड़क कर समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो ग्रामीण विभाग का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जगमोहन विश्वकर्मा, सुशील अग्रहरि, आदर्श सिंह, रबि सिंह, शिवसागर पाल, जयराम पाल आदि रहे। लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि चुनाव से पहले बूथ को जोड़ने वाली सड़कों में सुधार लाने के लिए उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed