फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of angry villagers due to non-installation of poles

Bhadohi News: पोल न लगने पर नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry villagers due to non-installation of poles
अभोली। ब्लॉक क्षेत्र के दशवतपुर गांव में सप्ताह भर से टूटा बिजली का पोल अब तक ठीक नहीं नहीं किया गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी सुधार न होने से ग्रामीणों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व आंधी आने से पोल टूटकर गिर गया है। इससे गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मी और उमस के बीच लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि टूटा पोल सड़क के किनारे जमीन पर पड़ा है, इससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी चेत नहीं रहे हैं। गांव के चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण यादव, राजेश विश्वकर्मा, गुलाब कन्नौजिया, निशा कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed