फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration by handing over keys to Deputy RMO

डिप्टी आरएमओ को चाबी सौंपकर किया प्रदर्शन

Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by handing over keys to Deputy RMO
ज्ञानपुर। भदोही राइस मिलर्स एसोसिसएशन ने सोमवार को 32 मिलों की चाबी डिप्टी आरएमओ को सौंप दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांग पूरी की जाए या विभाग स्वयं मिल का संचालन कर किसानों को राहत दिलाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्याम मुरारी ने बताया कि लगभग तीन वर्ष से एसोसिएशन कुटाई दर, परिवहन भाड़ा बढ़ाने, रिकवरी प्रतिशत कम करने, होल्डिंग चार्ज बढ़ाने आदि की समस्याएं दूर करने की मांग की जा रही है। 20 वर्ष से मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल कुटाई दर मिल रही है जो वैश्विक महामारी में बिगड़ चुकी आर्थिक स्थिति को और बिगाड़ रही है। डीजल 100 रुपये के पार तो बिजली दर बार-बार बढ़ने से अतिरिक्त शोषण का सामना करना पड़ता है। पूर्व में मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, डीएम, एसडीएम, एडीएम को भी मांग पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पूर्व नियोजित प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक साथ मिल की चाबी सौंपने के क्रम में मिलर्स अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए विवश हुए हैं। मांग किया कि कुटाई दर 20 रुपये प्रति क्विंटल करने, रिकवरी प्रतिशत 67 से 58 प्रतिशत हो, प्रोत्साहन धनराशि 20 रुपये से 250 मिले, धान एवं चावल का परिवहन, मानक पर खरा न उतरने वाले धान को निरस्त करने का अधिकार दिया जाए, धान की प्राप्ति डिजिटल हस्ताक्षर से हो, चावल में नमी आने पर कटौती न करने, पुराने मिलर्स के बकाए का भुगतान, 24 घंटे के अंदर लाट डिपो पर धान अनलोड होने के दौरान मिलर्स को 3000 की प्रोत्साहन धनराशि प्रतिदिन देने की व्यवस्था हो। इस मौके पर कृपाशंकर पांडेय, शिवशंकर जायसवाल, मंशाराम जायसवाल, डा.संतोष कुमार शुक्ला, विनय कुमार श्रीवास्तव, अनुज कुमार मिश्रा, बच्चन पाल, शिवनारायण, मुन्नर सिंह, पवन कुमार, नीरज दुबे, अंकृत दुबे आदि रहे। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि एसोसिएशन ने मिल की चाबियां और मांगपत्र सौंपा है। इसे जिला प्रशासन की मदद से शासन तक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed