फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration against removal of contract workers without notice

Bhadohi News: बिना नोटिस संविदा कर्मियों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 06 Feb 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against removal of contract workers without notice
बिजली निजीकरण और बिना नोटिस संविदा कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में पूरे प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत भदोही के बिजली कर्मचारियों ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को रजपूरा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने कहा कि अब बिना नोटिस के संविदा कर्मियों को हटाने का क्रम शुरू हो गया है। यह प्रदेश सरकार की ढिठाई है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। यदि ऐसा हो गया तो हजारों लाखों लोग बेरोजहार हो जाएंगे। समिति के लोगों ने कहा कि निजीकरण और संविदा कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में कल भी विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का ऐलान होते ही पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन ने बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अभियंताओं की बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना तैयार की है। जिला सह संयोजक सत्यप्रकाश मौर्या ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से पहले अत्यन्त अल्प वेतन वाले संविदा कर्मियों की छंटनी की जा रही है। जिससे संविदा कर्मियों के सामने भीख मांगने तक की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रबंधन ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की बात कही है, लेकिन सभी निगमों से जुड़े संविदा कर्मियों को हटाया जा रहा है। जिससे साफ है कि प्रबंधन की योजना संपूर्ण ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण करने की है। नारेबाजी करते हुए संघर्ष समिति ने प्रबन्धन को पत्र भेजकर छंटनी का आदेश निरस्त करने की मांग की है। मौके पर उदयभान पाल, संजय, अमित कुमार, सत्य प्रकाश यादव, दिनेश मौर्या, इंदल मौर्या, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed