फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration against a shabby street and dirt

जर्जर सड़क-गंदगी के खिलाफ वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against a shabby street and dirt
गोपीगंज। नगर के वार्ड संख्या छह कांजी हाउस की जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत न कराने और वर्षों से जाम जलनिकासी की नाली के विरोध में बुधवार को नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि उनकी नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। खराब सड़क पर बारिश के मौसम में आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए वार्डवासियों ने कहा कि एक ओर शासन-प्रशासन वैश्विक महामारी के दौर में नगर से लेकर ग्रामीण तक को साफ-सुथरा रखने का दावा कर रहा है लेकिन यहां गंदगी का अंबार है। दोनों वार्डों में रह रहे दर्जनों परिवारों को आने-जाने के लिए पत्थरयुक्त सड़क का निर्माण और जलनिकासी के लिए नाली तो बनवाई गई, लेकिन सफाई नहीं कराई जाती। बरसात का मौसम हो या फिर अन्य कोई मौसम, सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों को चलना दुश्वार बना रहता है। आसपास बजबजाती गंदगी से बीमारी बढ़ने की आशंका बनी रहती है। बार-बार शिकायत के बाद भी न नगर प्रशासन समस्या से मुक्ति दिला पा रहा है न स्थानीय सभासद ही बोर्ड की बैठकों में अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को मजबूती से रख पाते हैं। उधर महिला सभासद मंजू देवी का कहना रहा कि कई बार इस ओर पालिका का ध्यान दिलाया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पैालिकाध्यक्ष प्रह़्लादास गुप्ता ने कहा कि बरसात के कारण समस्या सामने आई है, जिसका समय-समय पर सफाई आदि कार्य कराया जाता है। यदि परेशानी हो रही है तो स्थलीय निरीक्षण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गुड़िया बिंद, सुभावती देवी, अमीना बेगम, बुधना देवी, राहुल कुमार बिंद, किलोधर बिंद, मो.कैफ, मुन्ना मास्टर, इश्तियाक अली,, मो.सिराजुद्दीन सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed