फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demolition on petrol in bhadohi

पेट्रोल पर तोड़फोड़,कर्मचारियों से मारपीट

Fri, 31 Jan 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Demolition on petrol in bhadohi
सीतामढ़ी (भदोही)। कोइरौना थाना क्षेत्र के नारेपार सीतामढ़ी स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप मां जानकी फिलिंग स्टेशन में बृहस्पतिवार आधी रात दो मनबढ़ों ने पेट्रोल पंप के मेन गेट का कांच तोड़ कर चकनाचूर कर दिया और पंप के आफिस में सो रहे दो कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की और पंप बंद कराने की धमकी दी। इस मामले में पंप के कर्मियों ने भाजपा के डीघ मंडल के अध्यक्ष धनतुलसी गांव निवासी विमल सिंह और उनके साथ बुलेट मोटर साइकिल से आए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोइरौना थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोप है कि भाजपा नेता अपने साथी के साथ पेट्रोल पंप पर देर रात 12.40 बजे आए। उस समय पंप बंद था पंप के दो कर्मचारियों मुन्नीलाल गौड़ और सत्यम पंप के आफिस सो रहे थे। आरोपियों ने आफिस के कांच के मेन गेट को तोड़ फोड़ कर चकनाचूर कर दिया और पेट्रोल पंप बंद कराने की धमकी दी। पूरी वारदात पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। यह भी बात सामने आई है कि टूटे गेट का कांच भाजपा नेता के हाथ में धंस गया, जिससे वे जख्मी हो गए हैं। कोइरौना थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने बताया कि तोड़फोड़ और गालीगलौज का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed