{"_id":"5e52c56d8ebc3ef39030ee5e","slug":"demolition-of-school-built-on-pasture-land-bhadohi-news-vns5124297197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह की जमीन पर बने स्कूल को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह की जमीन पर बने स्कूल को ढहाया
विज्ञापन
चौरी के जमुआ गांव में चारागाह की जमीन पर बने स्कूल को गिराता जेसीबी।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। जमुआ गांव में सरकारी जमीन पर बने एक निजी विद्यालय के भवन को जिला प्रशासन ने ढहा दिया। रविवार को राजस्व विभाग और पुलिस-पीएसी टीम ने चारागाह की जमीन पर बने स्कूल को गिरवा दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग की तंद्रा टूटी और कार्रवाई की गई।
स्कूल के प्रबंधक बटुक प्रसाद यादव ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा था कि गांव की सरकारी जमीन अराजी संख्या 380 पर बने विद्यालय को वह खाली करना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग इसमें व्यवधान पैदा कर रहे हैं और जमीन को खाली नहीं करने देना चाहते। मई 2019 में न्यायालय ने आदेश दिया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने पर वादी हाईकोर्ट चला गया। इसमें कोर्ट ने डीएम भदोही को आदेश दिया कि अतिक्रमण हटाकर तीन मार्च तक अवगत कराएं।
डीएम के निर्देश पर रविवार को दोपहर में राजस्व निरीक्षक सिद्धिनाथ और लवकुश के साथ चौरी और औराई थानों की पुलिस एक कंपनी पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के अंदर जेसीबी ने स्कूल को जमींदोज कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।