फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to stop roadways buses at stand, protested

रोडवेज बसों को स्टैंड पर रोकने की मांग, किया प्रदर्शन

Wed, 23 Dec 2020 05:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop roadways buses at stand, protested
गोपीगंज में रोडवेज बसों का ठहराव न होने पर प्रदर्शन करते सर्व समाज जनहित पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। गोपीगंज नगर स्थित बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का ठहराव न होने के विरोध में सर्वसमाज जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को व्यापारियों का भी समर्थन मिला। पार्टी के अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में तैनात अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि सप्ताहभर पूर्व व्यापार मंडल के प्रदर्शन करने का मामला सामने आने पर परीक्षार्थियों की भीड़ का बहाना बना दिया गया। भीड़ कम होने के बाद भी रोडवेज बसें गोपीगंज बस स्टैंड पर रुके बिना ही ओवरब्रिज से सीधे प्रयागराज और वाराणसी की ओर निकल जाती हैं। ओवरब्रिज के नीचे यात्री बस का इंतजार करते रह जाते हैं। परिवहन निगम और काशी ग्रामीण डिपो की लगभग दो सौ बसें दिन-रात चलती हैं, जिनका कोई लाभ स्थानीय यात्रियों को नहीं मिल पाता। स्टैंड पर रोडवेज बसों की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवमोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष सालिकराम दुबे ने कहा कि काशी-प्रयाग का मध्य होने के कारण स्टैंड से कानपुर, लखनऊ, आगरा, कौशांबी, हंडिया, बरौत, रामनाथपुर, सैदाबाद, झूंसी, नैनी, महेवा घाट, गोरखपुर, चंदौली, मिर्जापुर आदि क्षेत्रों की यात्रा करते रहे हैं, लेकिन चालक-परिचालक मुफ्त चाय-नाश्ते के चक्कर में बस स्टैंड पर नहीं रोकते। चेतावनी दी कि दो दिन में जांच कर अधिकारी और पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसों को स्टैंड पर नहीं रोकवाया तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र दुबे, धनेश पंडा, कैसर खान, शिवकुमार दुबे, प्रदोष कुमार, अरुण कुमार शुक्ला, पिंटू शुक्ला, अजीत सिंह आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed