फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to set up oxygen plant

आक्सीजन प्लांट स्थापित करने की मांग

Fri, 18 Jun 2021 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to set up oxygen plant
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। हर तरफ से आक्सीजन की मांग उठ रही थी। लोगों के उपचार का मसला था तो भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल को उपचार का केंद्र बनाया गया। अब मांग की जा रही है कि तीसरे लहर के आने से पहले पहले महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की स्थापना हो जाए। यह मांग सभासद दानिश सिद्दीकी ने जिला प्रशासन से उठाई है। सभासद ने शुक्रवार को कहा कि जब कोविड से उपचार की जरूरत थी तो एमबीएस चिकित्सालय ने साथ दिया। यहां कोविड एल-2 हास्पिटल की स्थापना हुई। इतना ही नहीं भदोही के आधा दर्जन निजी अस्पतालों की भी सेवाएं ली गईं। उन्होंने कहा कि शुरू में तो आक्सीजन प्लांट की स्थापना के बारे में बड़ी तेजी दिखाई गई लेकिन अब कोई सुगबुगाहट नहीं है। ऐसे में यदि एमबीएस अस्पताल में आक्सीजन प्लांट के लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो करेंगे। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान जब भदोही ने ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, दुर्गागंज समेत पड़ोसी जनपदों के लोगों का भी उपचार किया तो अब देरी क्यों की जा रही है? उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से एमबीएस अस्पताल में प्रस्तावित आक्सीजन प्लांट की स्थापना में तेजी लाने की मांग की। यह भी कहा कि वे शीघ्र ही इस संबंध में सीएमओ से मिलेंगे। उधर एमबीएस अस्पताल के सीएमएस डा.जयनरेश ने बताया कि उनके अस्पताल में एक प्लांट की स्थापना प्रस्तावित है तथा उस पर काम चल रहा है। इसके लिए किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed