फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to run train to Lucknow

Bhadohi News: लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने की मांग

Thu, 25 Sep 2025 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to run train to Lucknow
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होते हुए लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोपीगंज जिले का बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यहां कालीन का निर्माण भी होता है। काशी और प्रयागराज के मध्य में स्थित गोपीगंज से छह किमी दूरी पर जिला मुख्यालय है, जहां पर रेल सुविधा नहीं है। ज्ञानपुर रोड स्टेशन से ही लोग कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और अन्य बड़े महानगरों के लिए ट्रेनें चलती हैं लेकिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए कोई ट्रेन न होने के कारण यहां के यात्रियों को बस से प्रयागराज होकर या भदोही के रास्ते जाना पड़ता है। ऐसे में लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed