फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   demand for permanent job

स्थायी करने के लिए उठाई आवाज

Sat, 24 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि वह दूसरे विभागों का कामकाज नहीं करेंगी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा।       
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को 50 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जंगीगंज बाजार से जुलूस निकालकर सीडीपीओ कार्यालय तक पहुंचीं। कार्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा कि अल्प मानदेय में उनसे विभाग के अलावा टीकाकरण, मतदाता सूची, चुनाव, स्वच्छता समेत अन्य कार्यों में मनमानी ढंग से ड्यूटी लगा दी जाती है।
विज्ञापन


  पिछले कई साल से स्थायीकरण और मानदेय की मांग की जा रही है, लेकिन उस पर न तो सरकार का ध्यान है और न ही प्रशासन ही कोई सहयोग कर रहा है।इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति    से निर्णय लिया गया कि अब  वह गैर विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से वर्षा रानी ,रश्मि, रीता मौर्या, सुमन पांडेय , कंचन ,शकुंतला प्रमिला कुसुम,किरण समेत कई कार्यकर्ता  रहीं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed